1 00:00:02,000 --> 00:00:05,760 अपनी पहुँच को बढ़ाना. 2 00:00:07,720 --> 00:00:10,840 स्तेफान गिसर्द को तारों से प्यार है. 3 00:00:11,890 --> 00:00:14,350 ताज्जुब नहीं कि उन्हें उत्तरी चिली से भी उतना ही प्यार है. 4 00:00:15,400 --> 00:00:19,640 यहाँ से हमें दुनियां में ब्रह्मांड का सबसे सुंदर दृश्य जो मिलता है. 5 00:00:21,180 --> 00:00:24,000 तो ये भी ताज्जुब की बात नहीं कि उन्हें यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी से भी उतना ही लगाव है. 6 00:00:24,000 --> 00:00:26,770 - जो यूरोप की आकाश पर सधी आँख है. 7 00:00:27,920 --> 00:00:31,460 स्तेफान एक प्रतिष्ठित फ्रांसीसी फोटोग्राफर व लेखक हैं. 8 00:00:33,310 --> 00:00:37,190 वे 'ईएसओ' के अग्रदूत फोटोग्राफर हैं. 9 00:00:41,990 --> 00:00:46,970 उन्होंने अपने मोहक चित्रों में बखूबी आँका है एटाकामा मरुस्थल के सौंदर्य और नीरवता को, 10 00:00:46,970 --> 00:00:49,900 विराट दूरबीनों के उच्च तकनीकी निपुणता को, 11 00:00:49,900 --> 00:00:53,740 और रात्रि आकाश के वैभव को. 12 00:01:01,730 --> 00:01:05,250 अपने जैसे विश्व के अन्य छायाचित्र दूतों की तरह 13 00:01:05,250 --> 00:01:08,730 स्तेफान भी 'ईएसओ' के सन्देश को प्रसारित कर रहे हैं. 14 00:01:10,450 --> 00:01:14,330 जिज्ञासा, आश्चर्य और प्रेरणा का सन्देश, 15 00:01:14,330 --> 00:01:17,840 जिसका उद्घोष सहयोग और बाहर पहुँच द्वारा हो रहा है. 16 00:01:21,010 --> 00:01:24,140 सहयोग 'ईएसओ' की सफलता की आधारशिला रहा है. 17 00:01:24,510 --> 00:01:25,510 पचास साल पहले, 18 00:01:25,860 --> 00:01:27,350 यूरोपीयन सदर्न आब्जर्वेटरी 19 00:01:27,640 --> 00:01:30,110 का आरम्भ मात्र पांच संस्थापक सदस्यों से हुआ: 20 00:01:30,120 --> 00:01:34,360 बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, नेदरलैन्ड्स तथा स्वीडन. 21 00:01:34,760 --> 00:01:37,190 शीघ्र ही दूसरे यूरोपीय देश आ जुड़े. 22 00:01:37,510 --> 00:01:43,630 डेनमार्क 1967 में, इटली और स्विट्जर्लैण्ड 1982 में और पुर्तगाल 2001 में. 23 00:01:43,630 --> 00:01:45,860 फिर यूनाइटेड किन्ग्डम 2002 में. 24 00:01:46,800 --> 00:01:50,950 पिछले दशक में, फिनलैंड, स्पेन, चैक गणराज्य और ऑस्ट्रिया 25 00:01:50,950 --> 00:01:54,580 भी यूरोप के सबसे बड़े खगोलशास्त्रीय संस्थान से आ जुड़े. 26 00:01:55,600 --> 00:01:59,160 अभी हाल में ब्राजील 'ईएसओ' का पन्द्रहवां सदस्य 27 00:01:59,160 --> 00:02:02,160 और यूरोप के बाहर का पहला राष्ट्र बना. 28 00:02:02,580 --> 00:02:04,390 भविष्य में न जाने और क्या होगा. 29 00:02:05,410 --> 00:02:09,720 सभी सदस्य देश विश्व की सबसे बड़ी वेधशालाओं में 30 00:02:09,720 --> 00:02:12,740 खगोलशास्त्र के उच्च अध्ययन के लिए एकजुट है. 31 00:02:18,170 --> 00:02:20,310 ये उनके देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी हितकर है. 32 00:02:21,250 --> 00:02:25,740 'ईएसओ' यूरोप और चिली में उद्योग के साथ घुल-मिलकर सहयोग करती है. 33 00:02:36,660 --> 00:02:39,060 आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण होना था. 34 00:02:39,910 --> 00:02:41,820 पर्वत शिखरों को सपाट करना था. 35 00:02:43,310 --> 00:02:46,380 इटली के उद्योग संघ 'एईएस' ने 36 00:02:46,380 --> 00:02:50,570 'वीएलटी' की चार दूरबीनों के मुख्य ढांचे तैयार किये. 37 00:02:50,570 --> 00:02:55,630 प्रत्येक दूरबीन का भार लगभग 430 टन है. 38 00:02:57,330 --> 00:03:03,170 उन्होंने दूरबीन के भवन भी बनाये जो दस मंजिला इमारत जितने ऊंचे हैं. 39 00:03:05,950 --> 00:03:10,920 एक काँच बनाने वाली जर्मन कम्पनी शॉट ने 'वीएलटी' के नाज़ुक दर्पण बनाये 40 00:03:10,920 --> 00:03:15,370 जो आठ मीटर व्यास और केवल 20 सेंटीमीटर मोटाई के हैं. 41 00:03:16,830 --> 00:03:18,290 फ्रांस के REOSC में, 42 00:03:18,290 --> 00:03:23,030 इन दर्पणों को चमकाने का कार्य हुआ जो मिलीमीटर के दस लाखवें भाग की परिशुद्धता से किया गया 43 00:03:23,030 --> 00:03:26,280 - पूर्व इसके कि उन्हें पारनाल की लंबी यात्रा पर भेजा जाता. 44 00:03:31,470 --> 00:03:35,180 इस बीच यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में 45 00:03:35,180 --> 00:03:38,839 सुग्राही कैमरे और वर्णक्रममापी विकसित किये गए. 46 00:03:40,839 --> 00:03:43,510 'ईएसओ' की दूरबीनें करदाताओं के धन बनी हैं. 47 00:03:43,510 --> 00:03:44,610 आपके धन से. 48 00:03:45,010 --> 00:03:47,750 इसलिए आप भी इस उत्साह में सम्मिलित हो सकते हैं. 49 00:03:48,270 --> 00:03:53,060 उदाहरण के लिए, 'ईएसओ' की वेबसाइट प्रचुर खगोलीय सूचना का भंडार है. 50 00:03:53,060 --> 00:03:56,660 जिसमें हजारों सुंदर चित्र और विडियो हैं. 51 00:03:59,080 --> 00:04:02,630 इसके अलावा 'ईएसओ' पत्रिकाएं प्रकाशित करती है, प्रेस विज्ञप्तियां जारी करती है, 52 00:04:02,630 --> 00:04:07,350 और विडियो डाक्युमेंटरी बनाती है जैसी एक आप ठीक इस समय देख रहे हैं. 53 00:04:09,570 --> 00:04:11,190 और पूरे विश्व में 54 00:04:11,190 --> 00:04:17,010 'ईएसओ' विज्ञान मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेती है, 55 00:04:22,040 --> 00:04:26,640 ब्रह्माण्ड की खोज में भागीदारी के अनगिनत तरीके हैं. 56 00:04:28,780 --> 00:04:32,030 क्या आप जानते हैं कि 'वीएलटी' की चार दूरबीनों के नाम 57 00:04:32,030 --> 00:04:34,460 चिली की एक बालिका ने सुझाये थे? 58 00:04:35,370 --> 00:04:37,680 17 वर्षीया जोर्सी एल्बनेज़ कास्टिला ने 59 00:04:37,680 --> 00:04:42,800 ये चार नाम दिए थे, अंतु, कुइयन, मेलीपाल और येपुन 60 00:04:42,800 --> 00:04:49,160 जो मापुचे भाषा में सूर्य, चन्द्र, सदर्न क्रॉस और शुक्र के नाम हैं. 61 00:04:50,500 --> 00:04:54,440 जोर्सी जैसे स्कूली बच्चों और छात्रों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है. 62 00:04:55,960 --> 00:04:58,840 'ईएसओ' अनेक शैक्षणिक कार्यक्रमों में सन्नद्ध है. 63 00:04:59,010 --> 00:05:02,900 जैसे, स्कूली अभ्यास एवं व्याख्यान. 64 00:05:05,200 --> 00:05:09,070 जब 2004 में शुक्र सूर्य के सामने से गुज़रा था, 65 00:05:09,070 --> 00:05:13,630 तब यूरोपीय छात्रों और अध्यपकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम बनाया गया. 66 00:05:16,510 --> 00:05:21,040 और 2009 के अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष में 67 00:05:21,040 --> 00:05:25,990 'ईएसओ' विश्व भर में लाखों स्कूली बच्चों और छात्रों तक पहुँची. 68 00:05:25,990 --> 00:05:30,440 आखिर सच ही है कि आज के बच्चे ही तो कल के खगोलशास्त्री हैं. 69 00:05:35,500 --> 00:05:40,090 पर बाहर पहुँच बनाने के इस उपक्रम में ब्रह्मांड का कोई सानी नहीं है. 70 00:05:47,450 --> 00:05:49,880 खगोलशास्त्र एक दृश्य विज्ञान है. 71 00:05:49,880 --> 00:05:56,210 मंदाकिनियों, तारक गुच्छों और तारों की पौधशालाओं को देखकर हमारी कल्पना को पर लग जाते हैं. 72 00:06:01,020 --> 00:06:02,440 जब उनका विज्ञानं के लिए उपयोग न हो रहा हो तब, 73 00:06:02,440 --> 00:06:07,160 कभी कभार 'ईएसओ' की दूरबीनों का उपयोग 'कॉस्मिक जैम्स कार्यक्रम' में होता है 74 00:06:07,160 --> 00:06:12,230 -- केवल शैक्षणिक और जन जागरण के लिए चित्र खींचने में. 75 00:06:20,230 --> 00:06:24,120 कहते हैं कि एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है. 76 00:06:27,120 --> 00:06:31,410 सामान्य जन इन स्तब्धकारी चित्रों के सृजन में भाग ले सकते हैं. 77 00:06:31,410 --> 00:06:34,140 इसके लिए हमारी 'हिडन ट्रेजर' प्रतियोगिताएं हैं. 78 00:06:37,380 --> 00:06:43,630 रूसी शौकिया खगोलशास्त्री इगोर चेकालिन ने वर्ष 2010 की प्रतियोगिता जीती थी. 79 00:06:45,280 --> 00:06:49,210 उनके अद्भुत चित्र वास्तविक वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित थे. 80 00:06:54,990 --> 00:06:57,760 सदस्य देशों, उद्योग और विश्वविद्यालयों ने 81 00:06:57,760 --> 00:07:00,530 हर स्तर पर सहयोग कर 82 00:07:00,530 --> 00:07:05,770 'ईएसओ' को विश्व की एक सफलतम संस्था बनाया है. 83 00:07:06,430 --> 00:07:10,830 और इसके जन अभियान के तहत आप इस साहसिक उपक्रम से जुड़ सकते हैं. 84 00:07:11,010 --> 00:07:14,250 यह ब्रह्माण्ड आपका आह्वान कर रहा है - कि मुझे खोजो तो जानें.